हल्द्वानी की हिंदू धर्मशाला के चुनाव में इन्हें पदाधिकारी बनाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी की सबसे प्राचीन हिंदू धर्मशाला के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें पुनः विपिन गुप्ता को अध्यक्ष और राधेश्याम अग्रवाल को महामंत्री चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत खंडेलवाल की देखरेख में धर्मशाला के चुनाव कराये गये।

हल्द्वानी की हिंदू धर्मशाला के चुनाव में इन्हें पदाधिकारी बनाया
अध्यक्ष विपिन गुप्ता।

उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार गर्ग, उपमंत्री पद पर नीरज गुप्ता,‌कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता, आय- व्यय निरीक्षण पद पर भोलाशंकर जोशी निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर धर्मशाला हितों हेतु कार्य करने का भरोसा दिया, धर्मशाला समिति के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।

हल्द्वानी की हिंदू धर्मशाला के चुनाव में इन्हें पदाधिकारी बनाया
मंत्री राधेश्याम अग्रवाल।