जिला पूर्व सैनिक लीग में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष रिटायर्ड मेजर जनरल एमएल असवाल का भ्रमण

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज गुरुवार को हल्द्वानी जगदम्बानगर स्थित सैनिक मिलन केंद्र में मेजर जनरल एमएल असवाल अध्यक्ष उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने भ्रमण किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने पूर्व सैनिकों को एकजुट रहने और समाजिक कार्यों मे सदैव आगे रहने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें ऐसी स्थिति में रखा है कि हम दूसरे की सहायता कर सकते हैं, हमें अपने समाज को लौटाना है, हाल ही मे मारचूला में हुई बस दुर्घटना में रामनगर के पूर्व सैनिकों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुऐ कहा कि हम सभी को ऐसे ही नेक कार्य करने है। इस दौरान आई सी आई सी आई बैंक के देवांग राठौड़ और उनकी टीम ने डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र भरने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया था शिविर मे 22 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट किये गये। लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस रौतेला ने बताया कि आजकल पूर्व सैनिकों के साथ बहुत फ्राड हो रहें है, इसके लिए शीघ्र ही पूर्व सैनिकों के लिए फाइनेंसियल लिटरेसी और फ़्रॉड से कैसे बचें पर आईसीआईसी आई बैंक द्वारा लेक्चर कंडक्ट कराया जायेगा। कार्यक्रम मे मेजर केएस महरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, संयोजक पूर्व सैनिक लीग नैनीताल ऊधम सिंह नगर, कैप्टेन प्रमोद शर्मा, कैप्टेन सुरेश भट्ट, सूबेदार मेजर डी एस कन्याल सहित भारी संख्या मे पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित थे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement