कुमाऊं में यहां लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने वाली महिला डाक्टर के खिलाफ मुकदमा, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में महिला डाक्टर आंचल ढींगरा के खिलाफ दिवाली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला चिकित्सक ने फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने आर्म्स एक्ट के तहत कराया मुकदमा।