वन विभाग की महिला अफसर ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, यह है आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी और पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित लैंसडाउन वन प्रभाग में तैनात सहायक वन संरक्षक मनिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी चिरंजीव सिंह से हुई थी। आरोप है कि पति समेत ससुरालियों ने शादी के बाद से कम दहेज लाने का ताना मारना शुरू कर दिया। सारे जेवरात अपने कब्जे में कर लिए। आरोप लगाया कि पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। ससुराली भी पति का साथ देते हैं। पीड़िता ने सुसरालियों पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का आरोप लगाया। कहा गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया। कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थी, लेकिन पति ने आपत्ति लगा दी। पिता की मदद से उसने कोचिंग कर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक वन संरक्षक की परीक्षा दी और उसका चयन हो गया। आरोप है कि चयन के बाद भी ससुरालियों ने इस शर्त पर उसे ट्रेनिंग पर जाने दिया कि वह सारा वेतन पति को देगी। पीड़िता ट्रेनिंग से लौटी तो दबाव बनाकर ससुरालियों ने कार खरीदवाई और देवर व उसके परिवार का भी खर्च उठाने का दवाब बनाया। जेवरात और कार वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति चिरंजीव सिंह, ससुर ढाल सिंह, ननद पुष्पा कौर, सुमन कौर और देवर जयप्रकाश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *