वार्ड 52 में लगे निःशुल्क शिविर में लोगों ने आंखों की जांच कराई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-52 के पार्षद प्रतिनिधि अनुज भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता उमेश बिनवाल के सौजन्य से जेकेपुरम स्थित निवर्तमान पार्षद राजेश्वरी भट्ट के आवास पर आंखो का निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दर्जनों लोगों ने आंखों की जांच कराई। इस दौरान बिनवाल ने कहा कि ऐसे शिविर से गरीब असहाय लोगों को सुविधापूर्ण तरीके से लाभ पहुंचता है। अनुज भट्ट ने कहा की ऐसे निशुल्क शिविर से आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता इसलिए लोगों ने ऐसे शिविर का लाभ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *