रोडवेज के रूटों पर परमिट जारी करने के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन 

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
निगम के मार्गो पर परमिट का टेंडर जारी के विरोध में प्रदर्शन
विशेष श्रेणी/संविदा कर्मचारियों का हो नियमितीकरण
बैठक कर डिपो कर्मचारियों ने किया प्रबंधन के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा काठगोदाम की मासिक बैठक यूनियन के कार्यालय काठगोदाम डिपो में संपन्न हुई। बैठक के उपरांत कर्मचारियों ने डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। सोमवार को यूनियन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिये बैठक का आयोजन किया गया। उसके बाद डिपो परिसर में निगम प्रबंधन के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। बीते दिनों शासन की और प्रदेश के विभिन्न लाभ के  मार्गों में परमिट के लिये आवेदन माँगे गये है जिसमे शीघ्र ये मार्ग आवंटन किये जाने है,यूनियन द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा, साथ ही विभाग में 2006 से विशेष श्रेणी/संविदा के चालक-परिचालक-कार्यशाला कर्मचारी का नियमितीकरण किया जाय,पहाड़ के पूर्व से बंद मार्गो में बस सेवा फिर से बहाल की जाय, काठगोदाम डिपो का संचालन पूरी तरह से हल्द्वानी बस स्टेशन की जगह काठगोदाम डिपो से किया जाये, समय संचालन कक्ष में हो रहे भेदभाव को दूर किया जाय,कर्मचारियों के पुराने देयकों का भुगतान किया जाय,जिन कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड, ईएसआई कार्ड नहीं बने है शीघ्र बनाये जाय,। इस दौरान यूनियन के काठगोदाम शाखा मंत्री कमल धामा कार्यालय सहायक द्वितीय के दिल्ली स्थान्तरण होने पर उन्हें यादगार विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की सराहना की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, क्षेत्रीय अध्यक्ष दयाल जोशी, डिपो अध्यक्ष मनोज भट्ट,प्रदीप शर्मा,आनंद बिष्ट,शशिकांत गौतम,कैलाश कांडपाल,वाई पी काम्टे,संदीप बिष्ट,कमल बिष्ट,अब्दुल हई, सूरज बाबू,बी सी भट्ट,राजवीर सिंह,जीवन आर्या,गर्वित तिवारी,सुशील सिंह,बिशन राम,हरपाल सिंह ,नीरज मेहता आदि मौजूद थे।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement