हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, गोपाल दत्त भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज सोमवार को संगठन का विस्तार करते हुए प्रमुख बैंकट हाल कारोबारी गोपाल दत्त भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

वहीं प्रमुख मंडी के कारोबारी विनय सिंह चौहान, रेडीमेड होल सेल कारोबारी दिगंबर सिंह मनोला, हेमंत सूंडा को आजीवन सदस्य और ट्रांसपोर्ट कारोबारी राकेश मेहरा को सचिव कुमाऊं मंडल बनाया है। आज सभी पदाधिकारीयों को प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी मैं संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता,आफताब आलम, श्याम सिंह नेगी, प्रेम सिंह परिहार, युवा महानगर अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी, रजत पंत, नरेश कांडपाल, बृज मोहन सिजवाली, जगत सिंह बोरा, हिमांशु पांडे आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *