शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर जिले में रूद्रपुर ट्रांजिट कैंप की गोलमाडिया कालोनी के पास में भारत फुटवियर की दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने पर समाजसेवी संजय ठुकराल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।उन्होंने तुरंत तहसीलदार व पटवारी को फोन कर अग्निकांड की सूचना दी और मौका मुआयना करने का आग्रह किया। समाजसेवी ठुकराल ने कहा कि दुकान के मालिक प्रशांत कपूर ने अपनी दुकान किराए पर दे रखी है।‌ भारत फुटवियर के मालिक जलीश अहमद किसी काम से बाहर गए हुए थे। बताया गया कि शार्ट सर्किट से अग्निकांड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *