हल्द्वानी नगर निगम को कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं दे रहे प्रभावशाली, 1500 लोगों की सूची तैयार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन के ऐवज में तमाम लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। इनमें व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही सैकड़ों लोग शामिल हैं। ऐसे 1500 कर्मिशयल लोगों की सूची तैयार की गई है। यूजर चार्ज न देने वालों को एक बार पुनः सजग किया जाएगा। इसके बाद भी कूड़ा कलेक्शन का शुल्क न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम सभागार में आज बुधवार 29 मई‌ को शहर में कूड़ा कलेक्शन का शुल्क वसूलने वाली बैंणी सेना से जुड़ी महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि शहर तमाम लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। इनमें कर्मिशयल के साथ ही गृह स्वामी व किराएदार भी शामिल हैं। उन्होंने ऐसे 1500 कमर्शियल लोगों की सूची भी निगम प्रशासन को मुहैया कराई। इस बीच निगम से मिली जानकारी के अनुसार यूजर चार्ज न देने वालों में कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार काठगोदाम में एक होटल व बार संचालक ने तो यूजर चार्ज मांगने पर उल्टा धमका दिया। इधर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल ने बताया कि यूजर चार्ज न देने वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी यदि इसके बाद भी मनमानी की गई तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी की देखरेख में आयोजित की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *