एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष ने‌ भाजपा ज्वाइन की

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासत रंग बदलने लगी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने बीते दिन पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, शनिवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। देहरादून स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मनीष पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट के पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *