बबीता का पता जानने के लिए बागेश्वर धाम में अर्जी लगाएंगे परिवार वाले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के रामनगर से एक महीने में लापता बबीता पांडेय का सुराग नहीं लगा है। वह बीती 25 मई को घर से उत्तरकाशी के दायरा बुग्याल के लिए निकली थी। वहीं अब परिजनों ने बबीता का पता लगाने के लिए बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने की इच्छा जताई है। चिल्किया निवासी 23 वर्षीय बबीता पांडेय एमबीए की छात्रा है। एक माह पूर्व यानी 25 मई को वह अपने दो दोस्तों के साथ दायरा बुग्याल के ट्रैक पर निकली थी। 29 मई की रात वह गोई क्षेत्र टेंट लगाकर रुके थे। इसके बाद बबीता रहस्यम तरीके से गायब हो गई। 31 मई को घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद भाई हर्षित और मां अंजू बेटी की खोज में दायरा बुग्याल पहुंच गए। वहीं अब बबीता को लापता हुए 26 दिन हो गए। लगातार नाकाम होती कोशिशों के बाद मां अंजू और भाई हर्षित ने घर वापस आ गए। दूसरी और बबीता के पिता को उम्मीद है कि उनकी बेटी लौटकर आएगी। बबीता के पिता गोपाल पांडेय ने बताया कि बेटी की वापसी के लिए सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही बागेश्वर धाम में धीरेन्द्र शास्त्री से बबीता का पता जानने के प्रयास करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *