महिला कांस्टेबल से चेन लूटने वाला 50 हजार का ईनामी बदमाश मेहताब मुठभेड़ में मारा गया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

उत्तर प्रदेश: शामली के कांथला क्षेत्र में शुक्रवार  तड़के खंद्रावली पुलिस चौकी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब मारा गया। मुठभेड़ के दौरान कांथला थाने में तैनात दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक नौ मिलीमीटर की पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पांच महीने से महिला सिपाही से चेन लूट में वांछित चल रहा था।

———-

पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि खंद्रावली पुलिस चौकी के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का संकेत दिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की गोली से दरोगा दीपचंद भी घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *