पिथौरागढ़ की डा.सरस्वती कोहली को मिलेगा पांचवां मथुरादत्त मठपाल स्मृति पुरस्कार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

इस बर्ष का “मथुरादत्त मठपाल स्मृति पुरस्कार पिथौरागढ़ निवासी कुमाउनी पत्रिका आदलि कुशलि की संपादक डा सरस्वती कोहली को दिया जाएगा। उपरोक्त निर्णय पुरस्कार निर्णायक समिति के सदस्यों की बैठक में लिया गया। बैठक के पश्चात निर्णय की सूचना देते हुए प्रो गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि सरस्वती कोहली ने कुमाउनी साहित्य में लोक संस्कृति विषय से अपना शोध कार्य किया है इसके साथ ही वे समय समय पर लोक साहित्य संकलन एवं लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु गोष्ठियां,सेमिनार आयोजित करवाती रहती हैं दूरदर्शन,आकाशवाणी से उनकी कविताएं एवं विभिन्न विषयों पर चर्चाएं प्रसारित होती रहती हैं। सरस्वती कोहली 2017 से पिथौरागढ़ से कुमाउनी मासिक पत्रिका आदलि कुशलि का प्रकाशन एवं संपादन कर रही हैं। इस समय तक उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं…

1. कुमाउँनी कहावतें एवं मुहावरे
2 माँ से सुनी थी. कुमाऊं की लोक कथाएं
3 भाना गंगानाथ एक प्रेम कथा।
यह पुरस्कार स्वर्गीय मथुरादत्त मठपाल की 29 जून को 85 वीं जयंती के मौके पर दिया जाएगा। बैठक में प्रो गिरीश चंद्र पंत, दुदबोली के संपादक चारु तिवारी व्यवस्थापक सुरेंद्र हाल्सी नवेंदु मठपाल,निखिलेश उपाध्याय,नवीन तिवारी,भुवन पपनै मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *