समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से सटे लामाचौड़ क्षेत्र में आबादी के बीच तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। जिला पंचायत सदस्य डा.छवि कांडपाल ने बताया कि जीतपुर निगलटिया गांव में एक प्राइवेट स्कूल के पास सोमवार को दिनभर बाघ का मूवमेंट रहा। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
