हल्द्वानी: गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में हुआ गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में आज दो सितंबर सोमवार को गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ सुबह 8:30 बजे प्रारंभ किया गया। साथ ही 9:00 बजे से 10:30 बजे तक कीर्तन भाई कमलदीप सिंह, तनप्रीत सिंह रागी जत्था चंबा हिमाचल प्रदेश वालों के द्वारा गाए कीर्तन के बोल, धन धन रामदास गुरु जिन सीरिया तिने सवारिया,ऐसे गुरु को बल बल जाइये आप मुक्त मोहे तारे, सो सतगुरु प्यारा मेरे नाल है, सभना का मां प्यो आप है कीर्तन शबद गाए। साथ ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में मुख्य ग्रंथी कमलजीत सिंह ने अरदास कराई। इसके साथ ही साध संगत में लंगर भी बरता गया।

इस मौके पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह नागपाल, सचिव हरविंदर सिंह कुकरेजा, उपाध्यक्ष फतेह सिंह, मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह दल्ली, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह ट्विंकल, परमजीत सिंह पम्मा, राजेंद्र गुलाटी, कुलजीत सिंह नागपाल, दलजीत सिंह चड्डा, परविंदर सिंह प्रिंस, दलीप सिंह, हरविंदर सिंह,बनप्रीत सिंह,हरप्रीत सिंह नागपाल ,सतपाल सिंह,देवेंद्र जीत सिंह, पवनप्रीत सिंह, मनमीत सिंह, दीदार सिंह, दलजीत सिंह हनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रात्रि प्रोग्राम में भाई कमलदीप सिंह, तनप्रीत सिंह चंबा हिमाचल प्रदेश वाले रागी जत्था शब्द कीर्तन करेंगे। इनके द्वारा रात्रि 8:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक शब्द कीर्तन होंगे, इसके बाद अटूट लंगर बरता जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *