बद्रीनाथ व मंगलौर उपचुनाव जीतने पर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड विधानसभा के मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नाच-गाने, पटाखों और मिठाइयों के साथ इस जीत का भव्य समारोह मनाया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार की अपराह्न स्वराज आश्रम में इस जीत का जश्न मनाया । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह सत्य और सच्चाई की जीत है। सत्ताधारी चाहे कितने भी मजबूत हों, उनके साथ धनबल और पूरा प्रशासन था, लेकिन हमारे पास मजबूत कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद था। विधायक  सुमित हृदयेश ने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की जीत है। उपचुनाव में भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कुचलने और कांग्रेस पार्टी के लोगों को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित करने के बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निडर होकर मुकाबला किया और सरकार को करारा जवाब दिया। कांग्रेस आगे भी लगातार जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक संजीव आर्या, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, सुहेल अहमद सिद्दीक़ी, जगमोहन चिलवाल, मोहन सिंह बिष्ट, जाकिर हुसैन, मुकुल बल्यूटिया, शोभा बिष्ट, भगवती बिष्ट, राजो टंडन, विमला सांगुडी, संदीप भैसोडा, विनोद कुमार, डा.केदार पलड़िया, मनोज शर्मा, हेमंत साहू, गिरीश चन्द्र पाण्डे, त्रिलोक बनौली सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।‌

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement