बद्रीनाथ व मंगलौर में मिली जीत से जनता ने उत्तराखंड में अगली सरकार कांग्रेस की बनाने के दिए संकेत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने‌ प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उत्तराखण्ड उपचुनाव में जनता ने भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा, चिकित्सा, प्राकृतिक आपदा कुप्रबंधन, जंगलों की आग में काबू पाने में विफल सरकार के खिलाफ कांग्रेस को जिताकर भाजपा को आईना दिखाकर 2027 के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।