हल्द्वानी के प्रतिष्ठित डाक्टर पर पैथोलॉजी लैब संचालिका से छेड़छाड़ का आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शहर के एक निजी अस्पताल के मालिक डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पैथलॉजी लैब संचालिका ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता शहर में पैथलॉजी लैब संचालन करती है। वह अक्सर डॉ.शर्मा के अस्पताल में मरीजों के ब्लड सेंपल लेने जाती थी। महिला का आरोप है कि बीती 6 जून को डॉक्टर नशे में रात 10 बजे उसके घर पहुँच गए। उसने डॉ. को वापस जाने को कहा तो विरोध करने लगे। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह 22 जून को अपना बकाया भुगतान लेने को डॉक्टर के चैम्बर में गई तो डॉक्टर ने अश्लील हरकत कर जबरदस्ती का प्रयास किया। सीओ हल्द्वानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *