यहां अवैध कालोनियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव और एडीएम पंकज उपाध्याय की अगुवाई में संयुक्त टीम प्रीत विहार कॉलोनी पहुंची। उन्होंने अवैध कॉलोनियों के अलावा हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हो रहे निर्माण कार्यों को चिन्ह्ति किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को हिदायत दी कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। एडीएम उपाध्याय ने बताया कि प्रीत बिहार का एक बड़ा भू भाग सीलिंग का है और इससे पहले भी 150 से अधिक भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके हैं। सीलिंग के बडे भू भाग पर कब्जा कर लोग अपने मकान बनवा रहे है। इसका कोई भी मानचित्र पारित नहीं है। इसके अलावा कुछ ऐसी कॉलोनी भी बन रही है जो कि अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *