लालकुआं से हल्दूचौड़ जा रहे बाइक सवार हाइवे पर गौवंश से टकराए, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/m_Dwt01rsdI?si=nS_ZQ8gNxWoiCQmV

नैनीताल जिले के लालकुआं में नहीं रुक रहा बेसहारा पशुओं के साथ मानव दुर्घटना का सिलसिला। आज मंगलवार की देर शाम हल्दुचौड़ शिवपुरी के पास बाइक से लालकुआं से हल्दुचौड़ की ओर आ रहे दो युवक गोवंश से टकरा गए।

लालकुआं से हल्दूचौड़ जा रहे बाइक सवार हाइवे पर  गौवंश से टकराए, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो
घायल युवक।

हादसे में एएक युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जबकि दूसरा युवक को भी चोटें आईं हैं। युवक बिंदुखत्ता के बताए  जा रहे हैं हालांकि खबर लिखे जाने तक घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट लगाया था। आवारा पशुओं की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन के इस मामले में सख्त कदम न उठाने से लोगों में रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र में दो गौशाला हैं, इसके बावजूद आवारा गौवंश सड़कों पर घूम रहे हैं।