जमरानी बांध निर्माण का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने अवशेष कार्यों के लिए 3678.23 करोड़ स्वीकृत किए  

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना के अवशेष कार्यों की लागत 3678.23 करोड़ को आज 21 फरवरी को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी शहर की वर्तमान जनसंख्या 4.80 लाख एवं वर्ष 2051 हेतु आंकलित जनसंख्या 10.51 लाख को वार्षिक 42.70 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराये जाने एवं उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के चार जनपदों में 57065 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। जनवरी 2024 में परियोजना हेतु पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में परियोजना हेतु वांछित नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अर्थोरिटी की एनओसी हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान की प्रदान की गई है। इससे बांध को धरातल पर उतारने की कार्यवाही संभव हो पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *