रुद्रपुर में श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार पर पूर्व विधायक ठुकराल ने किया जलाभिषेक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर के करतारपुर रोड सुआनगला में प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी डीपी यादव ने भी प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर व हरि मन्दिर में पहुंच कर सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। साथ ही भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि अपनी संस्कृतिक को संजोये रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धर्म की राह पर चलने वाला हर चुनौती को पार कर जाता है। उन्होंने मंदिर में भंडारे के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कमेटी आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी डीपी यादव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान बंटी कोली, ललित बिष्ट, विशाल मेहरा समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *