उत्तराखण्ड: धामी कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले, अल्मोड़ा व‌ पिथौरागढ़ बनेंगे नगर निगम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार 13 अगस्त को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं, कई योजनाओं को मंजूरी मिली। कैबिनेट बैठक में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। वहीं, पहाड़ों में पर्यटन उद्योग लगाने पर सब्सिडी देने की नीति में संशोधन किया गया।

यह है कैबिनेट में लिए गए फैसले 
पहाड़ में पर्यटन उद्योग को मिलेगी सब्सिडी। नीति में संशोधन किया गया
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार को मंजूरी
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से सेमीग्वाड़ क्षेत्र को पृथक किये जाने के संबंध में मंजूरी।
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत देहरादून के रायवाला में 50 वृद्धजनों की क्षमता वाले नवनिर्मित वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के संचालन के लिए कुल सात पदों के सृजन को मंजूरी। इसके अतिरिक्त राज्य के प्रत्येक जनपद में वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के निर्माण को मंजूरी।
उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सूची में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, ग्राम्य विकास एवं आयुक्त , ग्राम्य विकास को उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने को मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *