हल्द्वानी के इस समाजसेवी को मिला जिजाऊ राष्ट्रीय गौरव सम्मान

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड
 एकता फाउंडेशन संगठन महाराष्ट्र की ओर से हल्द्वानी के समाजसेवी हेमंत गोनिया को राजमाता जिजाऊ राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा है। संगठन चुनिंदा लोगों को सामाजिक कार्यों के लिए हर वर्ष सम्मानित करती है। गौरतलब है कि गोनिया सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते रहे हैं। वह लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने के साथ ही गरीब व असहाय लोगों की मदद को हमेशा आगे रहते हैं। गोनिया अब तक पर्वतीय जिलों के तमाम जरूरतमंदों व मरीजों की मदद कर राहत भी पहुंचा चुके हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला है। गोनिया को सम्मान मिलने पर मोहन शर्मा, अमित रस्तोगी, हरीश जोशी, मयंक शर्मा, अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय गुप्ता, कविता बिष्ट, एडवोकेट मनीष लोहनी, रूपा अधिकारी, खष्टी बिष्ट, गुंजन बोरा, सुरेंद्र नदगली, गायत्री मेहरा, सुरेंद्र बिष्ट, हरीश रावत, राजेश रावत,  मनीष पाल, दिनेश सिंह, मनोज अग्रवाल, लता बोरा, मंजू जोशी, दीपक शर्मा, आशीष शर्मा, जगमोहन बगड़वाल, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा आदि ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *