हल्द्वानी: यदि आपको बैंकों से शिकायत है तो इसका होगा समाधान, 19 जून को यहां लगेगा कैंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में आपको‌ बैंकों से संबंधित कोई शिकायत है तो इसका निराकरण किया जाएगा। इसके लिए ग्राहक शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिला लीड बैंक अधिकारी केआर आर्या ने बताया कि 19 जून (बुधवार) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक बैंक आफ बडौ़दा, आरसेटी कार्यालय निकट होटल नरोत्तम इन, नैनीताल रोड हल्द्वानी में ग्राहक शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी ग्राहकों से जनपद में स्थित समस्त बैंकों से संबंधित शिकायत तथा निवारण हेतु इस शिविर में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *