हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा हर्षोल्लास संग मनायी गयी गांधी एवं शास्त्री जयंती। आज दो अक्टूबर को स्वराज आश्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने गांधी और शास्त्री के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया और कहा की महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया, जबकि शास्त्री ने हमें सादगी और ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। आज के समय में इन महान व्यक्तित्वों के विचारों को अपनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बाद विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गांधी के सत्याग्रह और शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ नारे के महत्व पर चर्चा की गई।‌ महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, राजो टंडन, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, योगेश जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ललित जोशी, गोविंद बगडवाल, हेमा पंत, लाली पंत, शाइमा सिद्दीकी, कमर जहां, शाइस्ता, राजेन्द्र उपाध्याय, नवीन सांगूड़ी, सूरज प्रकाश, विनोद कुमार पिन्नू, विशाल भोजक, छात्र नेता रक्षित बिष्ट, दिनेश सांगूड़ी, गोविंद बिष्ट, एडवोकेट मनोज बिष्ट, अमित रावत, राजा फर्स्वाण, मनोज भट्ट, शाद अली अरशद, उदित करायट, ताहिर हुसैन आदि ने गांधी के नेतृत्व में भारत की आजादी के संघर्ष को याद करते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विचारों पर विस्तृत चर्चा की तथा साथ ही साथ लाल बहादुर शास्त्री जी की नेतृत्व में हुए 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनके साहसिक निर्णयों और किसान एवं जवानों के प्रति उनके विशेष प्रेम पर भी ध्यान आकर्षित किया गया। महानगर कांग्रेस द्वारा इस अवसर पर समाज के हर वर्ग को गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि भारत को एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *