नैनीताल जिले के धारी विकासखण्ड क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में आज सुबह गुलदार फंस गया। गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। वन महकमा विभाग पिंजरे में कैद गुलदार आदमखोर है या नहीं इसकी जांच कर रहा है। भीमताल क्षेत्र में वन्य जीव के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है जिसके बाद से ही ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इधर कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों ने खुटानी में धरना देकर हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर जाम लगा दिया था। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। शनिवार की सुबह धारी ब्लॉक के दुदली गांव में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को टैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया है।
Related Posts
पुलिस कांस्टेबल पर चढ़ाई बुलेट, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बुलेट सवार ने चेकिंग के दौरान एक कांस्टेबल…
रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, आरएम को ज्ञापन सौंप नाराजगी जताई
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को आरएम संचालन पूजा…
रोडवेज कर्मचारियों का आरएम आफिस में धरना, ये मांगें पुरजोर तरीके से उठाई
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निगम प्रबंधन को दिए गए आंदोलन नोटिस…
