बड़ी खबर: उत्तराखंड में पांच मुख्य शिक्षाधिकारियों समेत 17 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

उत्तराखंड शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के आदेश से हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम श्री स्कूलों को लेकर आयोजित कार्यशाला में न आने वाले 5 सीईओ, 12 बीईओ पर कार्रवाई की गई। डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी 17 अफसरों को वर्ष 2024- 25 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। कार्यशाला छह से आठ मई तक देहरादून में हुई थी। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के अफसरों को कार्यशाला में पहुंचना अनिवार्य था। डीजी का कहना है कि कार्यशाला से गैरहाजिरी विभागीय कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि भी धूमिल हुई है।  

Advertisement

इन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई-

सीईओ : अंबादत बलोदी अल्मोड़ा,

गजेंद्र सौन बागेश्वर, अशोक कुमार जुकारिया पिथौरागढ़, कुंवर सिंह रावत यूएस नगर, जगमोहन सोनी नैनीताल तथा 

बीईओ हरेन्द्र शाह, डीसी सती,
हेमलता गौड़, अयाजुद्दीन, कैना,
सुलोहिता नेगी, दीप्ति यादव, गणेश
ज्याला, अतुल सेमवाल, मोनिका बम,
दमयन्ती रावत, पूनम चौहान 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement