हल्द्वानी: राजपुरा में लगे शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान, विधायक सुमित हृदयेश ने की नेक कार्य की सराहना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के राजेंद्र नगर (वार्ड-12) राजपुरा स्थित चामुंडा मंदिर परिसर स्थित जनमिलन केंद्र में मां चामुण्डा मानव विकास सेवा समिति के तत्वावधान में स्व.बालकिशन देवकी देवी चैरिटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी के विशेष सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने फीता काट कर किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में खून की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। ऐसे समय में रक्तदान शिविर का आयोजन बहुत ही नेक कार्य है।रक्तदान शिविर मे अपना अमूल्य सहयोग देने के लिये विधायक सुमित हृदयेश ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजक मंडल मां चामुण्डा मानव विकास सेवा समिति परिवार को सफल शिविर के लिये बधाई दी। रक्तदान शिविर आज रविवार 12 मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होकर अपराह्न 2:30 बजे तक चला और इस दौरान 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष विक्रम रंधावा, मलय बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट रज्जी, योगेश जोशी, सुमित कुमार, नेहा, त्रिलोक बनोली, अविनाश रंधावा, हरकेश सिंह, राजो टंडन, शशि आर्या, विरमा चौहान, बेनेट चरण, मनीष चौहान, प्रियांशु आर्य, श्याम बाबू आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *