उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में वेतन‌ को लेकर आया नया अपडेट, वित्त नियंत्रक ने जारी किए निर्देश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड शिक्षा विभाग के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध में निम्न कार्यवाही सुनिश्चित कर लें

1.प्रारंभिक शिक्षा हेतु वर्ष 2024 25 की बजट स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है तथा ग्लोबल बजट संबंधी मद हेतु बजट निदेशालय स्तर पर फीड कर दिया गया है। अतः प्रारंभिक शिक्षा के सभी कार्मिकों का माह मार्च 24 का वेतन कोषागार से कल दि.12/04/24 को/तक आहरित करवाना सुनिश्चित किया जाए।
2. माध्यमिक शिक्षा की स्वीकृति कल दि.12/04/24 को प्राप्त हो जाएगी और कल ही निदेशालय से ग्लोबल बजट की मद का बजट फीड कर दिया जाएगा। अतः कल शुक्रवार को ही सभी माध्यमिक शिक्षा के कार्मिकों के वेतन आहरण की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए। सभी आहरण वितरण अधिकारी उपरोक्त से अवगत होते हुए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

वित्त नियंत्रक
शिक्षा विभाग
उत्तराखंड

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *