हल्द्वानी: निवर्तमान पार्षद व‌ यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आज गुरूवार 11 अप्रैल को हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 37 की निवर्तमान पार्षद व जिला योजना समिति नैनीताल की सदस्य विद्या देवी व यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य ने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने युवा कांग्रेस नेता पंकज अधिकारी, वीरेंद्र बिष्ट, रवि आर्य, मनीष आर्य, पूर्व वार्ड मेम्बर कमला देवी, भावना रावत समेत 50 से अधिक कांग्रेसी शामिल हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, निवर्तमान महापौर जोगेंद्र पाल रौतेला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष काठगोदाम किशोर जोशी, भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय, हरीश नेगी, नगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *