सरकारी विद्यालयों में अब प्रार्थना सभा में बच्चों को देनी होगी यह अहम जानकारी, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने जिले भर के खंड व‌ उप शिक्षाधिकारियो को विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को डेंगू व चिकनगुनिया के कारण व बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। मुख्य शिक्षाधिकारी के अनुसार बीती 13 मई को मुख्य चिकित्साधिकारी ने बैठक लेकर जिले में डेंगू व चिकनगुनिया के रोगियों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसकी रोकथाम के निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में अवगत कराने को भी कहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *