हल्द्वानी में यहां भतीजे ने चाची पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के कुलयालपुरा नवाबी रोड में आज सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब भतीजे ने चाची को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। हमले के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।‌ इस खबर के फैलते ही घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुसुम गुप्ता अपने पति कालीचरण और एक बेटी के साथ कुल्यालपुरा नवाबी रोड में रहती हैं। कुसुम की बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं। सोमवार की सुबह कुल्यालपुरा स्थित एक मकान में लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक मकान से एक युवक हाथ में चाकू लेकर वहां से फरार हो गया। जब लोग मकान में पहुंचे तो वहां देखा कुसुम जमीन पर लुहूलूहान हालत में पड़ी हुई है। उसका गला रेता गया था और पेट और कई अन्य जगह पर भी चाकू के निशान हैं। आरोप लगाया गया है कि भतीजे ने महिला पर वार किए हैं। महिला का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *