उत्तराखंड में यहां बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया, बिना पासपोर्ट अवैध तरीके से भारत पहुंचा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

बांग्लादेश में इस समय सरकार के तख्तापलट और बवाल मचा हुआ है। इन सबके बीच उत्तराखंड के रुड़की में सैन्य क्षेत्र से सटे ढंडेरा इलाके से एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया है। सख्ती से पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया है। एक दिन पहले ही वह रुड़की पहुंचा था। बांग्लादेश में मचे बवाल को देखते हुए रुड़की पुलिस और खुफिया विभाग की टीम अलर्ट मोड़ में आ गया है। वह करीब तीन महीने पहले बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में बीजापुर सीमा में दाखिल हुआ था। एक दिन पहले ही वह रुड़की पहुंचा था। वह किस मकसद से भारत आया और कहां-कहां रहा, पुलिस यह जानकारी जुटा रही है। अवैध रूप से भारत की सीमा में दाखिल होने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने खुद को हाकीमपुर, तहसील नूरदीप जिला पावना, राजशाही खुलना, बांग्लादेश निवासी रहीमुल (43) पुत्र वात्सुमल बताया। इसके बाद भी वह गुमराह करता रहा। पहले कहा कि करीब तीन महीने पहले बांग्लादेश से एक इंजीनियर उसे सीमा पर छोड़ गया था। उसे नौकरी लगाने का आश्वासन दिया गया था। फिर कहा कि वह कलियर मेले में शामिल होने के लिए आया है। बताया गया कि वह चोरी छिपे अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में दाखिल हो गया। इसके बाद वह मदरसा आदि में रहा। बीती शनिवार को ही वह रुड़की आया था और यहां रुकने के ठिकाने तलाश रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *