पीलीकोठी में देर रात पथराव करने वालों युवकों की कराई जा रही पहचान, चर्चित गैंग का नाम सामने आया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में युवक डंडे लेकर दूसरे पक्ष को दौड़ाते नजर आ रहे हैं। करीब एक घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 20 से अधिक युवक एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवकों की पहचान की जा रही है। बताया गया कि इसमें कुछ युवक शहर में चर्चित एक गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अराजकता करने वालों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *