युवक के जहर खाकर जान देने के मामले में पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, परिजन कार्रवाई के बाद ही शव उठाने पर‌ अड़े, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के खैरना लोहाली में युवक बालम सिंह बिष्ट के जहर खाकर जान देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में परिजन खुलकर खैरना पुलिस को उसकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। हल्द्वानी में पोस्टमार्टम से लेकर देर रात खैरना तक परिजनों ने खैरना चौकी पुलिस कर्मियों पर बालम निवासी लोहाली खैरना से ज्यादती करने का आरोप लगाया। पता चला कि युवक बेंगलोर में होटल में काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही पिता का हाल जानने आया था। बालम की पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि बीती रात बालम घर के पास ही एक दुकान में गया था। परिजनों के मुताबिक बालम वहां वीडियो बनाने लगा, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर चालान भी काटा। उसे कुछ देर पुलिस चौकी में भी बैठाया गया। इस मामले में परिजन दोषी दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इससे पहले हल्द्वानी पोस्टमार्टम में परिजनों के शव न लेने की सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की। इधर एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने भी वीडियो जारी कर बयान दिया है।
https://youtu.be/BBDFGtFi1BM?si=72n32KHU4g_Yo-Pf
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement