कुमाऊं के चर्चित खड़िया व्यवसायी के पुत्र की गिरफ्तारी को देर रात तक कोतवाली में जमे रहे लोग, नगर निगम के कर्मचारी के घर पर चलाई थी गोली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 कुमाऊं में चर्चित बागेश्वर के पूर्व दबंग खड़िया व्यवसायी के पुत्र मनीष परिहार का हल्द्वानी के सुभाषनगर के किसी युवक से लेन-देन का विवाद था। पता चला है कि यह युवक शहर के ही निकाय कर्मी का पुत्र है। शनिवार को युवक अपने पड़ोस में नगर निगम के कर्मचारी डूंगर सिंह परमार के घर के पास था तभी खड़िया व्यवसायी वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस ने उसे उठा लिया। उसके पास से रिवॉल्वर जब्त कर लिया। देर शाम नगर निगम के कर्मचारी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचे। पुलिस आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *