ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड में इस संवर्ग के कार्मिकों की गोपनीय प्रविष्टि आनलाइन दर्ज करनी होगी, शासन ने जारी किए आदेश

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं के अंतर्गत मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कार्मिकों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि आईएफएस पोर्टल पर आनलाइन दर्ज की जाएगी। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके उनियाल ने आज सात मार्च को प्रदेश भर के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निदेशक की ओर से जारी पत्र में गोपनीय प्रविष्टि अंकन के लिए समय-सारणी भी निर्धारित की गई है। निदेशक के पत्र में कहा गया है कि कतिपय कार्मिकों व अधिकारियों एवं उनके प्रतिवेदक, समीक्षक, स्वीकृर्ता अधिकारी द्वारा समय पर गोपनीय प्रविष्टि अंकित नहीं की जा रही है, जिस कारण कार्मिकों व अधिकारियों की पदोन्नति में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है। कहा गया है कि निर्धारित समय में प्रविष्टि अंकन कर संरक्षित सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराने को‌ कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *