सैक्स रैकेट का खुलासा, आठ महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

राज्य में पुलिस ने बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा कर आठ महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार की सूचना पर बीती शुक्रवार को हरिद्वार जिले की हयूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से श्रीनिवास होटल पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए आठ महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की रहने वाली हैं। मौके से गिरफ्तार किए गए युवकों में राजा उर्फ रांझा (निवासी पाड़ली गुज्जर, रुड़की), हैदर अली (पूर्वी अंबर तालाब, रुड़की), सिद्धांत (ग्राम पोड़ोवाली, लक्सर), रविकांत (ग्राम लखनौता, थाना झबरेड़ा) और लक्की (असद रोड मॉडल टाउन, पानीपत, हरियाणा) शामिल हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राजा, निक्की, कल्लू और दीपक के साथ मिलकर पिछले छह वर्षों से यह अवैध धंधा चला रहे थे। ये लोग हरियाणा, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से युवतियों को लाकर रुड़की के कई होटलों में देह व्यापार के लिए सप्लाई करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *