हल्द्वानी में पुलिस ने नौ जुआरी पकड़े, नगदी भी बरामद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में एसओजी व मुखानी पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 52 ताश पत्तों की गड्डी व 81 हज़ार नगदी भी बरामद की है। पुलिस को लगातार मिल रही शिकायत पर देर रात्रि एसोजी व मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पंचक्की चौराहा के पास स्थित होटल में छापेमारी के दौरान कुछ लोग ताश पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा कर जुआं खेलते पकड़े गए। जिनके पास से 52 ताश की गड्डी व कुल 81,040 रुपये बरामद किये गये। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश बिष्ट निवासी मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड थाना हल्द्वानी, रमेश चंद जोशी निवासी लाखनमंडी चोरगलिया, राहुल मठपाल निवासी प्रगति विहार नवाबी रोड गली नंबर 8 हल्द्वानी, गौरव निवासी प्रगति विहार थाना हल्द्वानी, ललित निवासी केवीएम स्कूल के पास थाना मुखानी, जितेंद्र सनवाल निवासी चंद्रावती कॉलोनी खड़िया फैक्ट्री के पास मुखानी, निमेश सिंह चौहान निवासी सुभाष नगर गली नंबर 1 हल्द्वानी, नितिन भारद्वाज निवासी खुरपिया फॉर्म किच्छा उधम सिंह नगर व दीपक आर्य निवासी रोहिणी सेक्टर पश्चिमी दिल्ली बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *