हल्द्वानी: आईपीएल में टीम बनाने को लेकर हुए विवाद में मारी थी युवक को गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में बीते दिनों युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल दोस्तों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया था कि एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर फायर झोंक दिया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया था। सुशील कुमार मौर्य निवासी आनंदपुर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि अभियुक्त द्वारा उसके भतीजे वेदांत मौर्य को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया है। मामले में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में आज बुधवार 24 अप्रैल को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने खुलासा करते हुए बताया कि वेदांत पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक कर आरोपी फरार हो गए थे। फरार दोनों आरोपियों को पुलिस की टीम ने बेल बाबा मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर मोतिया लाइन के पास से रामपुर रोड हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में किशन ठाकुर उर्फ बबलू और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सुशील मौर्य हमारा दोस्त था जिसके घर पर उनका आना जाना रहता था। बीती 20 अप्रैल को आईपीएल में टीम बनाने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था जिस कारण मारपीट भी हुई। इस दौरान गुस्से में आकर उन्होंने वेदांत के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। पकड़े जाने के डर से वे फरार हो गए थे लेकिन आज पुलिस की टीम द्वारा हल्द्वानी रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिए गए। अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement