उत्तराखंड के जंगलों में जब आग लगनी शुरू हुई तब मुख्यमंत्री दिल्ली में वोट मांग रहे थे, अब वन राख हो गए तो जारी कर रहे हैं एडवाइजरी: बल्यूटिया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उत्तराखण्ड के बहुमूल्य जंगल तबाह हो गये उसके बाद एडवाइजरी जारी करना सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह पैदा करता है। बल्यूटिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब जंगलों में आग लगनी शुरू हुए तब मुख्यमंत्री दिल्ली में चुनावी सभाएं कर भाजपा के लिए वोट मांग रहे थे। अब जब जंगल राख हो गये तब एडवाइजरी जारी कर गुड वर्क दिखाने की कोशिश कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार पूर्णतया जंगल की आग बुझाने के प्रबंधन में विफल रही है, जिससे उत्तराखण्ड का भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिये सरकार पूरी तरह दोषी है। उत्तराखण्ड में जंगल की आग की वजह से पर्यटन पूरी तरह प्रभावित हुआ है जिसकी दोषी उत्तराखण्ड सरकार है। बल्यूटिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ग्रीन बोनस से जनता को अवगत कराए कि उत्तराखण्ड को यूनियन बजट में केंद्र से पर्यावरण संरक्षण के लिये कितना बजट आवंटित हुआ है। बल्यूटिया ने कहा कि चाहे जंगल की आग बुझाने व आपदा प्रबंधन में सरकार पूर्णतया विफल रही है जिसके चलते कई लोगों की जान गई है जिसकी दोषी सरकार है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement