नैनीताल जिले में यहां दुल्हन इंतजार करती रह गयी लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा, इसे लेकर खूब हंगामा हुआ, पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए खबर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के रामनगर में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर ही नहीं पहुंचा। इसे‌ लेकर खूब हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार मोहल्ला खताडी निवासी इस्माइल ने अपनी बेटी का रिश्ता काशीपुर उधम सिंह नगर क्षेत्र के नई बस्ती विजयनगर निवासी साजिद के साथ तय किया था, कुछ माह पूर्व उसकी बेटी की मंगनी भी हो चुकी थी। आरोप है कि पिता ने अपना घर बेचकर अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज इकट्ठा किया था। साथ ही पिता का यह भी कहना है कि बीती एक अप्रैल को दूल्हे पक्ष के लिए दहेज में एक बाइक सहित अन्य घरेलू सामान भी भेजा गया। फिर भी शादी के दिन बारात नहीं आई। लड़की पक्ष की ओर से बारात का सारा इंतजाम ग्राम तेलीपुरा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में किया गया था। बारात दोपहर में आनी थी लेकिन जब शाम 4 बजे तक बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे पक्ष से फोन पर संपर्क किया गया तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। बारात के लिए करीब 600 आदमियों का खाना भी तैयार किया गया था. जो पूरी तरह बर्बाद हो गया। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में कार देने की मांग की गयी. मांग पूरी न होने के कारण ये लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे। इधर लड़की के पिता ने जब पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लड़के पक्ष से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस का हस्तक्षेप देखकर लड़के पक्ष के लोग डर गए और रात में ही बारात लेकर रामनगर पहुंचकर शादी संपन्न की। बताया जा रहा है कि शादी दूल्हे की मर्जी से नहीं हो रही थी जिस कारण दूल्हा शादी के दिन कहीं चला गया था और कार की मांग का बहाना बनाकर दूल्हा पक्ष शादी को टालने की कोशिश में था लेकिन पुलिस के संपर्क करने और कार्रवाई की चेतावनी के बाद लड़का शादी के लिए राजी हो गया।

Advertisement

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement