कालाढूंगी विधानसभा: कांग्रेस की भाजपा के गढ़ में सेंधमारी, पार्टी में शामिल कराए तमाम लोग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लामाचौड़ में कांग्रेस ने बड़ी सेंधमारी की है। युवा भाजपाई रसपाल सिंह अपने साथ एक दर्जन से अधिक लोगों को लेकर भाजपा को टाटा कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लामाचौड के एक रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस नीरज तिवारी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य रहे। जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल की अगवाई मे इन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस कार्यकर्ता कालाढूंगी विधानसभा के सघन दौरे पर चल रहे हैं। बीती 21 अक्टूबर को नैनीताल कमिश्नरी के घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। जिसके तहत नयागांव में हुई बैठक के बाद यहां लामाचौड़ में बैठक आयोजित की गई जहां कांग्रेस के संघर्ष को देखते हुए युवा रसपाल के नेतृत्व में 12 लोगों ने भाजपा की छोड़कर कांग्रेस के हाथ को थमा तथा आगामी 21 अक्टूबर के कार्यक्रम में बहुत बड़ी भागीदारी करने का आश्वासन भी अपने स्थानीय नेतृत्व को दिया। नीरज तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों से सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया तथा 21 अक्टूबर को नैनीताल में बढ़-चढ़कर कमिश्नरी घेराव में हिस्सेदारी करने का आवाहन किया। इस मौके पर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रक्षपाल सिंह कश्मीर सिंह सुखविंदर सिंह दर्शन सिंह राज सिंह रणजीत सिंह शमशेर सिंह गुरजीत सिंह हरपाल सिंह इंद्रपाल सिंह जगदीश पुनेठा कथा चयन सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवाहन पर 21 अक्टूबर को नैनीताल कमिश्नरी के घेराव को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है तथा इस रणनीति के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का मैराथन प्रयास शुरू कर दिया है जिसके तहत पूरे जिले में कार्यकर्ताओं से संपर्क और लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे जिनमें मुख्य रूप से मयंक भट्ट, संजय किरौला, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला भट्,दीप सती,तारा सिंह नेगी,देवेंद्र बिष्ट,भागीरथी बिष्ट,योगेश जोशी,जया कर्नाटक संजय सिंह बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी हरेंद्र चौरसिया भानु पडलिया हेमू पडलिया सोनू बिष्ट मन्नू सनवाल कुबेर निगलटिया, निवर्तमान पार्षद राधा आर्य, महेश कांडपाल समेत कई दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement