नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा को विकास विमुख रखने के अपराधी हैं अजय भट्ट : प्रकाश जोशी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि मैं चुनाव प्रचार में जहाँ जहाँ जा रहा हूँ जनता बता रही कि उन्होंने 2019 के चुनाव में ही अपने सांसद को देखा और अब 5 साल बाद चुनावों में ही देखने को मिल रहे है। नैनीताल उधमसिंह नगर के निर्वतमान सांसद अपनी 17 करोड़ की सांसद निधि मे से मात्र 40% ही खर्च कर पाये है जिस कारण लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यो से लोकसभा की जनता को वंचित रह हो गयी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने साथ हुवे इस अन्याय का बदला अपने हर एक कीमती वोट से लेगी। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने ऊधमसिंह नगर जिले की गदरपुर और बाजपुर विधानसभाओं मे व्यापक जनसंपर्क किया। प्रातः 10 बजे गदरपुर विधानसभा अंतर्गत मेन रोड सकेनिया में नुक्कड़ सभा के माध्यम से चुनाव प्रचार की शुरुआत हुयी। इसके उपरांत बकेनिया, अब्दुल्लानगर, सरोवरनगर, नंदपुर चक्की सहित बाजपुर विधानसभा अंतर्गत बेरिया दौलत, बरहैनी, बन्नाखेड़ा, महेशपुर आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम चुनाव प्रचार किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश के वर्तमान हालत आपातकाल वाले हो गए हैं आमजनमानस का जीवन कठिनाइयों से भर गया है। आमजनमानस के सहयोग से कांग्रेस का हाथ हालात बदलेगा और सभी को न्याय मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रकाश जोशी के रूप में नैनीताल उधमसिंह नगर को एक ऊर्जावान चेहरा कांग्रेस द्वारा दिया गया है। भाई प्रकाश जोशी से किसानों को आश और युवाओं को विश्वास है। कांग्रेस की पांच योजनाओं में हर वर्ग के कल्याण की सोच समाहित है। आम जनता कांग्रेस को चुनाव लड़ा रही है जीत सुनिश्चित है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को छलने का कार्य किया है। युवा सक्षम होने के बाद भी बेरोजगार है और यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। अब युवा जाग चुका है और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अपना सांसद मान चुका है। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि भाजपा राज में गदरपुर की जनता त्रस्त है और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को लेकर उनके दिलों में उम्मीदों का प्रकाश छा चुका है।जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व मे कांग्रेस युवाओं किसानों महिलाओं को न्याय देने की गारंटी दे रही है जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश है और कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतने जा रही है। कांग्रेस कुमाऊँ मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं की उम्मीद बन चुके है। उनकी जीत अब सुनिश्चित है। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, राजेन्द्र पाल सिंह, प्रदेश सचिव ममता हालदार, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र लाडी, कुमाऊँ मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, सुरेंद्र कलसी, हरविंदर बन्ना, ब्लॉक प्रमुख राज कुमार, आदि काँग्रेस नेताओ ने प्रचार प्रसार में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का सहयोग किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *