राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर 67500 रुपए का नगद ईनाम जीतें

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर‌ प्रदेश भर के जिलों में आफलाइन व आनलाइन स्लोगन, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के विधार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः 10 हजार, 7500 व 5000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता 10 जनवरी तक होगी। इस संबंध में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *