कुमाऊं के यात्री यहां से पकड़ें अयोध्या की बस, किराया 745 रूपए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो ने अयोध्या के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार के कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी बस अड्डे से यह बस सेवा रात्रि 8.30 बजे और अयोध्या से अपराह्न 3.30 बजे हल्द्वानी के लिये रवाना होगी। कुमाऊं के सभी यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बस एक तरफ से 532 किलोमीटर चलेगी और किराया 745 रुपया तय किया गया है। बस बरेली-लखनऊ-फैजाबाद होते अयोध्या पहुंचेगी। इधर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने अयोध्या बस सेवा चलने का स्वागत किया और कहा कि इसकी लोग मांग भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *