सुशीला तिवारी अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अहम जानकारियां दीं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य विधिक प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन मे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी ने 17 अक्टूबर गुरुवार को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान नालसा‌ (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015 व मानसिक रूप से बीमार और उनके परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनी अधिकारो के बारे मे बताया गया। साथ ही नालसा (वरिष्ठ नागरिको को कानूनी सेवाएं) योजना 2016 के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनको अधिकार, वृद्धावस्था पेंशन तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण और कल्याण संबंधित कानून एवं योजनाओं पर जागरूकता शिविर वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार और इस बात से अवगत कराया गया कि भरण पोषण में भोजन कपड़े निवास चिकित्सा देखभाल अधिकार सम्मिलित है कि जानकारी दी गई। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत , मासिक लोक अदालत, राष्ट्रीय लोग अदालत, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, हेल्पलाइन पोर्टल आदि विषयों पर जागरूक किया गया। समस्त जागरुकता कार्यक्रम का संचलन पीएलवी नीमा जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *