कार-बाइक की भिड़ंत में हल्द्वानी निवासी आईटीआई के छात्र की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार में बुधवार की देर रात भवाली की तरफ जा रही कार और हल्द्वानी की तरफ आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कठघरिया निवासी 17 वर्षीय पीयूष जोशी पुत्र कमल जोशी की मौत हो गई। उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चोरगलिया पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक देर रात यूपी निवासी एक परिवार अपनी गाड़ी से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहा था। दानीबंगर के पास हल्द्वानी की तरफ आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइक पर मुखानी निवासी पीयूष और उसका रिश्तेदार बैठा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को एसटीएच भेज दिया गया था। यहां देर रात इलाज के दौरान पीयूष जोशी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक पीयूष हल्द्वानी में आईटीआई का छात्र था। वह खटीमा अपने मामा के घर गया हुआ था, जहां से वह वापस लौट रहा था। एसओ चोरगलिया राजेश जोशी ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *