उत्तराखंड में यहां भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राजधानी देहरादून से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है यहां ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत हो गई है जिसमें इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ।  हादसे में कार सवार तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। हादसे में गुनीत D/O तेज प्रकाश सिंह (19), नव्या गोयल D/O पल्लव गोयल (23) और कामाक्षी D/O तुषार सिंघल (20) शामिल है। ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं। इसके अलावा जिन लड़कों की मौत हुई उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल S/O सुनील अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन S/O तरुण जैन (24) के रूप में हुई है। इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि अन्य देहरादून ही निवासी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *